महिलाओं, युवतियों और युवाओं के विकास को बताया प्राथमिकता
महिलाओं को रोजगार, युवतियों को संरक्षण और युवाओं को नई दिशा
अनमोल मेश्राम * भंडारा दस्तक न्यूज
भंडारा. नगर परिषद चुनाव 2025 के माहौल में प्रभाग क्र. 4 से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार गुट) की अधिकृत उम्मीदवार कु. निलिमा आनंद रामटेके अपने क्षेत्र में प्रचार के लिए घूम रही है.
जनसंपर्क के दौरान उन्हें वार्ड में कई महत्वपूर्ण समस्याएं दिखाई दीं, जिनकी जानकारी स्वयं मतदाताओं ने भी साझा की.
निलिमा रामटेके ने नागरिकों से संवाद करते हुए कहा कि महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराना, युवतियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और युवाओं को नई दिशा देना उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता रहेगी.
उन्होंने यह भी बताया कि वह चुनाव के पहले भी एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में प्रभाग में लगातार सक्रिय थी और आगे भी उसी निष्ठा से जनता के बीच काम करती रहेंगी.
मतदाताओं के साथ संवाद में निलिमा रामटेके को व्यापक समर्थन मिलता दिखाई दिया, जहां नागरिकों ने उम्मीद जताई कि वह प्रभाग की समस्याओं का समाधान करने में सक्षम उम्मीदवार साबित होंगी.
अनमोल गोविंदाजी मेश्राम
मुख्य संपादक
“भंडारा दस्तक न्यूज”
मो. 9890760124
ईमेल आयडी bhandaradastak@gmail.com






