शमशेर खान बोले काम करते आए है, आगे भी करते रहेंगे
अनमोल मेश्राम * भंडारा दस्तक न्यूज
भंडारा. नगर परिषद चुनाव 2025 के माहौल में प्रभाग क्रमांक 10 से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) की ओर से युवा, तडफदार, सामाजिक कार्यकर्ता और पत्रकार शमशेर खान मैदान में उतरे है.
उनकी उम्मीदवारी घोषित होते ही प्रभाग में चुनावी सरगर्मी बढ़ गई है और नागरिकों की अपेक्षाओं को नयी दिशा मिली है.
शमशेर खान के जनसंपर्क दौरे को स्थानीय नागरिकों, युवाओं, महिला समूहों और वरिष्ठ मतदाताओं का उत्स्फूर्त प्रतिसाद मिल रहा है. वे घर-घर जाकर लोगों की समस्याओं को सुन रहे है और उन्हें समाधान का आश्वासन दे रहे है.
संवाद करते हुए शमशेर खान ने कहा, मैंने हमेशा नागरिकों के लिए काम किया है और आगे भी उसी निष्ठा और प्रामाणिकता के साथ कार्य करता रहूंगा. लोगों का विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताकद है.
सामाजिक कार्य में उनका सातत्य, जरूरतमंदों के लिए तत्परता और युवाओं में उनकी मजबूत पकड़ को देखते हुए उनकी उम्मीदवारी ने प्रभाग क्र. 10 की चुनावी स्पर्धा को और रोचक बना दिया है.
अनमोल गोविंदाजी मेश्राम
मुख्य संपादक
“भंडारा दस्तक न्यूज”
मो. 9890760124
ईमेल आयडी bhandaradastak@gmail.com






