शिवसेना (शिंदे गुट) की नगराध्यक्ष पद की उम्मीदवार डॉ. अश्विनी भोंडेकर का जोर
भंडारा. शहर को अभी बहुत कुछ देना बाकी है ऐसा मत व्यक्त करते हुए शिवसेना (शिंदे गुट) की नगराध्यक्ष पद की उम्मीदवार डॉ. अश्विनी भोंडेकर ने शहर के सर्वांगीण विकास, पर्यटन, स्वच्छता, स्वास्थ्य और सड़क सुविधाओं को और मजबूत करने का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि जो विकास कार्य शुरू है, वे किसी भी स्थिति में रुकने नहीं चाहिए.
उन्होंने आगे कहा कि भंडारा शहर में बेघर परिवारों को प्राथमिकता से घर उपलब्ध कराना, हर प्रभाग में महिला बचत समूहों के लिए स्थायी स्टॉल, प्रत्येक प्रभाग में एक क्लिनिक तथा धार्मिक-सामाजिक स्थलों पर डिजिटल ई-लायब्रेरी शुरू करने की योजना है. उनके प्रभाग दौरे में नगरसेवक पद के उम्मीदवारों सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे.
डॉ. भोंडेकर ने कहा कि नागरिकों को अब स्पष्ट रूप से विकास चाहिए. खामलाब क्षेत्र में महाराष्ट्र की सबसे ऊंची प्रभु श्रीराम की प्रतिमा स्थापित की गई है.
इसके अलावा सागर तालाब, छत्रपति संभाजी महाराज बालोद्यान, भंडारा चौपाटी, गोसे पर्यटन प्रकल्प जैसे उपक्रम शहर को पर्यटन के नए अवसर प्रदान करेंगे.
नगरपरिषद चुनाव के दौरान उन्होंने प्रभाग क्रमांक 6, 12, 13 और 14 के सिविल लाइन, राजगोपालाचारी वार्ड, एमएसीईबी कॉलोनी, विदर्भ हाउसिंग सोसाइटी, राजीव गांधी चौक, साईं मंदिर क्षेत्र, मुस्लिम लाइब्रेरी, पांडे महल, संताजी मंगल कार्यालय, हलधरपुरी, बजरंग चौक, हेडगेवार चौक, योगी तालाब और बुद्धविहार क्षेत्रों में घर-घर जाकर जनसंपर्क किया.
उन्होंने कहा कि शहर को पर्यटन मानचित्र पर लाना, प्रत्येक घर तक सुविधाएं पहुंचाना और सभी क्षेत्रों का समान विकास करना उनका दृढ़ संकल्प है. चल रहे विकास कार्यों में रुकावट नहीं आने दी जाएगी.
इस दौरे में महिलाओं से लेकर वरिष्ठ नागरिकों तक सभी ने उनका स्वागत किया. मतदाताओं का कहना है कि अब भंडारा को शिक्षित, अनुभवी और काम करने वाले नेतृत्व की आवश्यकता है.
अनमोल गोविंदाजी मेश्राम
मुख्य संपादक
“भंडारा दस्तक न्यूज”
मो. 9890760124
ईमेल आयडी bhandaradastak@gmail.com






