युवा तडफदार नेता जैकी रावलानी ने कहा- कचरा, पानी व सुविधा ही मेरी प्राथमिकता
अनमोल मेश्राम * भंडारा दस्तक न्यूज
भंडारा. भंडारा. नगर परिषद चुनाव 2025 के माहौल में प्रभाग क्र. 4 से भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार, युवा तडफदार एवं सामाजिक कार्यकर्ता जैकी भावनदास रावलानी ने जनता से संवाद करते हुए वार्ड की प्रमुख समस्याओं को रेखांकित किया.
जन दौरे के दौरान नागरिकों ने बताया कि क्षेत्र में कचरा समय पर नहीं उठता, जगह-जगह गंदगी जमा रहती है, जिससे नागरिकों को भारी परेशानी होती है. साथ ही कई भागों में नल से शुद्ध पानी की आपूर्ति नहीं होती, जिसके कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ रही है.
जैकी रावलानी ने आश्वासन दिया कि चुनाव के बाद इन समस्याओं का स्थायी समाधान किया जाएगा. उन्होंने कहा कि युवाओं की सुविधा और प्रगति के लिए प्रभाग में ई-लायब्रेरी की व्यवस्था की जाएगी, ताकि स्टूडेंट्स को डिजिटल अध्ययन सामग्री आसानी से उपलब्ध हो सके.
उन्होंने नागरिकों को भरोसा दिलाया कि वे हमेशा की तरह आगे भी मदद के लिए आगे आएंगे. नेता के रूप में जनता के साथ खड़े रहेंगे और विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे.
अनमोल गोविंदाजी मेश्राम
मुख्य संपादक
“भंडारा दस्तक न्यूज”
मो. 9890760124
ईमेल आयडी bhandaradastak@gmail.com






