नगराध्यक्ष पद की उम्मीदवार ने नागरिकों से संवाद कर जानी समस्याएं
विकास की योजनाओं से बदलाव का भरोसा
अनमोल मेश्राम * भंडारा दस्तक न्यूज
भंडारा. नगरपरिषद चुनाव 2025 के चलते नगराध्यक्ष पद की उम्मीदवार डॉ. अश्विनी नरेंद्र भोंडेकर ने प्रभाग क्रमांक 8, 9 और 10 में व्यापक जन दौरा कर नागरिकों से सीधे संवाद साधा.
इस दौरे में नगरसेवक पद के उम्मीदवारों सहित शिवसेना (शिंदे गुट) के प्रमुख पदाधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुए.
दौरे के दौरान डॉ. भोंडेकर ने नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और भंडारा शहर के सर्वांगीण विकास के लिए अपनी स्पष्ट, प्रभावी और पारदर्शी रूपरेखा प्रस्तुत की.
उन्होंने पानी सप्लाई, स्वच्छता व्यवस्था, सड़कों की मरम्मत, बिजली समस्या, बाजार प्रबंधन और नागरिक सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर ठोस उपायों की जानकारी देते हुए भरोसा दिलाया कि शिवसेना की सत्ता आने पर इन क्षेत्रों में उल्लेखनीय सुधार किए जाएंगे.
उन्होंने कहा कि नगरपरिषद में शिवसेना (शिंदे गुट) के नेतृत्व में शहर में शहरी सुविधाओं का विस्तार, जल व्यवस्था में गुणवत्ता सुधार, बुनियादी ढांचे का सुदृढ़ीकरण, महिलाओं की सुरक्षा तथा युवाओं के लिए नए अवसर तैयार करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा.
जन दौरे के दौरान नागरिकों ने अपनी समस्याएं रखते हुए डॉ. अश्विनी भोंडेकर पर अपना विश्वास व्यक्त किया. कई स्थानों पर नागरिकों की ओर से उनका स्वागत भी किया गया.
भंडारा नगरपरिषद चुनाव के बीच हुआ यह दौरा उत्साहवर्धक माहौल तैयार करने वाला साबित हुआ है, जिससे डॉ. अश्विनी भोंडेकर के प्रचार को और अधिक गति मिलने की संभावना व्यक्त की जा रही है.
अनमोल गोविंदाजी मेश्राम
मुख्य संपादक
“भंडारा दस्तक न्यूज”
मो. 9890760124
ईमेल आयडी bhandaradastak@gmail.com






