युवा सामाजिक कार्यकर्ता व पत्रकार के रूप में सक्रिय देशमुख को मिल रहा जनता का समर्थन
लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहने वाली छवि बनी मजबूती
अनमोल मेश्राम * भंडारा दस्तक न्यूज
भंडारा. भंडारा नगर परिषद सार्वत्रिक चुनाव 2025 के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजीत पवार गुट) ने प्रभाग क्रमांक 1 से दिलीप सुरेश देशमुख को अपना अधिकृत उम्मीदवार घोषित किया है.
सामाजिक कार्यकर्ता, पत्रकार और युवा नेतृत्व के रूप में सक्रिय देशमुख की पहचान जन सहयोग का काम करने वाला तडफदार व्यक्तिमत्त्व है.
दिलीप देशमुख लंबे समय से समाजकार्य, सार्वजनिक मुद्दों को उठाने और जरूरतमंद नागरिकों की मदद के लिए अग्रसर रहने के कारण स्थानीय स्तर पर चर्चित रहे है. उनकी उम्मीदवारी की घोषणा होते ही क्षेत्र में सकारात्मक चर्चा और उत्साह का वातावरण देखने को मिला.
नागरिकों से हमेशा संपर्क में रहकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहने वाले नेता के रूप में देशमुख की मजबूत छवि ने प्रभाग 1 में उन्हें एक प्रभावी और सक्षम उम्मीदवार के रूप में स्थापित किया है. चुनाव में वे कड़ी टक्कर देते हुए मजबूत मुकाबला पेश करेंगे, ऐसी अपेक्षा नागरिकों द्वारा व्यक्त की जा रही है.
अनमोल गोविंदाजी मेश्राम
मुख्य संपादक
“भंडारा दस्तक न्यूज”
मो. 9890760124
ईमेल आयडी bhandaradastak@gmail.com






