मिलनसार स्वभाव और सामाजिक कार्यों के कारण जनता में बढ़ती लोकप्रियता
सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में लंबे समय से कर रहीं सेवा
अनमोल मेश्राम * भंडारा दस्तक न्यूज
भंडारा. नगर परिषद सार्वत्रिक निवडणूक 2025 के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने अपने अधिकारिक नगराध्यक्ष पद की उम्मीदवार के रूप में जयश्री रवींद्र बोरकर की घोषणा की है.
मिलनसार स्वभाव, सहज उपलब्धता और वर्षों से किये जा रहे सामाजिक कार्यों के कारण बोरकर स्थानीय नागरिकों में अच्छी पहचान रखती है.
पार्टी की घोषणा के बाद जयश्री बोरकर ने क्षेत्र में जनसंपर्क तेज कर दिया है. वे लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को समझने और समाधान का भरोसा देने में जुटी है.
नागरिकों के मुद्दों पर संवेदनशीलता, महिला वंचित वर्ग के लिए किए गए उपक्रम और समाजसेवा की पृष्ठभूमि उन्हें मजबूत उम्मीदवार बनाते है.
कांग्रेस पदाधिकारियों का कहना है कि जयश्री बोरकर का स्वच्छ प्रतिमा, सक्रिय कार्यशैली और समाज सेवा का अनुभव आगामी चुनाव में पार्टी को मजबूती प्रदान करेगा.
शहर के सर्वांगीण विकास, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और सामान्य नागरिकों के सवालों को प्राधान्य देने का उन्होंने संकल्प लिया है.
अनमोल गोविंदाजी मेश्राम
मुख्य संपादक
“भंडारा दस्तक न्यूज”
मो. 9890760124
ईमेल आयडी bhandaradastak@gmail.com






