सामाजिक कार्यकर्ता, जनहित में तत्पर, जनसेवक के रूप में पहचाने जाने वाले व्यास
हर जरूरतमंद की मदद को सदैव तैयार
अनमोल मेश्राम * भंडारा दस्तक न्यूज
भंडारा. नगर परिषद सार्वत्रिक निवडणूक 2025 के तहत प्रभाग क्रमांक 10 से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राजकुमार सत्यनारायण व्यास को आधिकारिक उम्मीदवार घोषित किया है.
व्यास लंबे समय से सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में सक्रिय रहे है और नागरिकों की समस्याओं पर तत्परता से काम करने के लिए जाने जाते है.
राजकुमार व्यास का स्वभाव मिलनसार होने के कारण वे प्रभाग के नागरिकों में विशेष लोकप्रियता रखते है. जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा आगे रहने वाले व्यास ने पिछले कई वर्षों से समाजसेवा को अपना कर्तव्य मानकर कार्य किया है.
चुनाव प्रचार की शुरुआत के साथ ही स्थानीय नागरिकों से उन्हें सकारात्मक प्रतिसाद मिल रहा है. भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि व्यास जैसे जमीनी और समाज हितैषी उम्मीदवार से प्रभाग के विकास को नई दिशा मिलेगी.
नागरिकों का विश्वास और व्यापक समर्थन देखते हुए माना जा रहा है कि प्रभाग 10 में चुनावी मुकाबला काफी रोचक होने वाला है.
अनमोल गोविंदाजी मेश्राम
मुख्य संपादक
“भंडारा दस्तक न्यूज”
मो. 9890760124
ईमेल आयडी bhandaradastak@gmail.com






