पूर्व नगरसेवक रहे पति के अनुभव से मिलेगी मार्गदर्शन की प्रेरणा
अनमोल मेश्राम * भंडारा दस्तक न्यूज
भंडारा. नगर परिषद सार्वत्रिक चुनाव 2025 के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) ने नगराध्यक्ष पद के लिए माधुरी मधुकर चौधरी को अपनी अधिकृत उम्मीदवार घोषित किया है.
इस जिम्मेदारी को स्वीकारते हुए माधुरी चौधरी ने कहा कि यह उनके लिए एक सामान्य कार्यकर्ता का सम्मान है और वे इसे पूर्ण निष्ठा और प्रामाणिकता के साथ निभाने का प्रयास करेंगी.
उन्होंने कहा कि गरीब, वंचित और सामान्य नागरिकों की समस्याओं को समझ कर उनके समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाने के प्रति वे कटिबद्ध है.
नागरिकों के हर सवाल पर सकारात्मक और उचित मार्ग निकालने का आश्वासन देते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके नेतृत्व में किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा.
माधुरी चौधरी ने यह भी बताया कि उनके पति मधुकर चौधरी दो बार भंडारा नगर परिषद के नगरसेवक रह चुके है.
उनका अनुभव और मार्गदर्शन चुनावी कार्यों और जनता की सेवा में उनके लिए प्रेरणादायी सिद्ध होगा. नगराध्यक्ष पद की उम्मीदवार घोषित होने के बाद उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल है.
अनमोल गोविंदाजी मेश्राम
मुख्य संपादक
“भंडारा दस्तक न्यूज”
मो. 9890760124
ईमेल आयडी bhandaradastak@gmail.com






