राकांपा (अजित पवार गुट) के अधिकृत उम्मीदवार को नागरिकों का मिला उत्स्फूर्त समर्थन
अनमोल मेश्राम * भंडारा दस्तक न्यूज
भंडारा. नगर परिषद चुनाव का माहौल तेज होते ही प्रभाग क्रमांक 4 ब में राजनीतिक हलचल बढ़ गई है. इसी बीच राकांपा (अजित पवार गुट) के अधिकृत उम्मीदवार असलम करीम खान द्वारा दाखिल किए गए नामांकन ने चर्चाओं को और गति दे दी है. नामांकन के तुरंत बाद खान ने घर-घर जाकर नागरिकों से मुलाकात कर समर्थन की अपील की.
जनसंपर्क में मिला जबरदस्त प्रतिसाद
दिनभर चले घर-घर जनसंपर्क अभियान में नागरिकों ने असलम खान का गर्मजोशी से स्वागत किया. कई स्थानों पर मतदाताओं ने पुष्पगुच्छ देकर उनका सत्कार किया. स्थानीय निवासियों ने कहा कि प्रभाग में विकास कार्य, बुनियादी सुविधाओं का विस्तार तथा वर्षों से लंबित समस्याओं के समाधान के लिए वे एक सक्षम, कर्मठ और ईमानदार जनप्रतिनिधि की उम्मीद रखते है. इस पर खरा उतरने का भरोसा खान ने जनता को दिलाया.
समस्याएं सुनीं, समाधान का दिया आश्वासन
जनसंपर्क के दौरान असलम करीम खान ने नागरिकों की समस्याएं धैर्यपूर्वक सुनीं और प्राथमिकता के आधार पर समाधान का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि प्रभाग 4 ब की जनता हमेशा उनके साथ खड़ी रही है और इस बार भारी मतों से जीतकर वे विकास का नया अध्याय शुरू करेंगे.
महिलाओं, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों का सामूहिक समर्थन
अभियान में महिलाओं, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों का उत्साह देखने लायक था. अनेक मतदाताओं ने बताया कि खान का सरल स्वभाव, सामाजिक कार्यों में सक्रियता और लोगों से सीधा जुड़ाव उन्हें एक मजबूत दावेदार बनाता है.
प्रारंभिक समर्थन से बढ़ा मनोबल
प्रभाग 4 ब में चुनावी सरगर्मी बढ़ चुकी है. आगामी दिनों में अन्य उम्मीदवार भी अपने प्रचार अभियान को गति देंगे, लेकिन असलम करीम खान को मिले प्रारंभिक व्यापक समर्थन ने उनके आत्मविश्वास को और बढ़ा दिया है.
अनमोल गोविंदाजी मेश्राम
मुख्य संपादक
“भंडारा दस्तक न्यूज”
मो. 9890760124
ईमेल आयडी bhandaradastak@gmail.com






