अनमोल मेश्राम * भंडारा दस्तक न्यूज
भंडारा. भंडारा नगर परिषद चुनाव 2025 में भाजपा की अधिकृत नगराध्यक्ष पद की उम्मीदवार माधुरा मिलिंद मदनकर के पक्ष में शहरभर में उत्साहजनक समर्थन देखने को मिल रहा है. पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ स्वयं माधुरा मदनकर वार्डों में जाकर नागरिकों से सीधा संवाद साधा.
वार्डों में जनसंपर्क के दौरान उमड़ा जनसमर्थन
शहर के विभिन्न प्रभागों में जनसंपर्क अभियान के दौरान स्थानीय नागरिकों, युवाओं, महिला मंडलों और व्यापारी वर्ग ने उनका जोरदार स्वागत किया.
नागरिकों का कहना है कि शहर के विकास, स्वच्छ प्रशासन और पारदर्शी व्यवस्था के लिए भाजपा की उम्मीदवार बेहतर और सक्षम नेतृत्व प्रदान कर सकती है.
विकास व पारदर्शिता का भरोसा
जनसंपर्क के दौरान नागरिकों ने जलापूर्ति, स्वच्छता, सड़क मरम्मत, शहर सौंदर्यीकरण और अन्य बुनियादी समस्याओं पर चर्चा की.
इस अवसर पर माधुरा मदनकर ने आश्वासन दिया कि नगराध्यक्ष पद का अवसर मिलने पर भंडारा शहर के सर्वांगीण विकास के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाए जाएंगे.
महिला मतदाताओं का बढ़ता समर्थन
महिलाओं में भी भाजपा उम्मीदवार के प्रति विशेष उत्साह देखा जा रहा है. उनका कहना है कि शिक्षित, सक्षम और स्वच्छ छवि वाली उम्मीदवार ही शहर के नेतृत्व को नई दिशा दे सकती है.
भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल
मदनकर के प्रति नागरिकों के सकारात्मक प्रतिसाद ने भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में उत्साह भर दिया है.
आगामी दिनों में पार्टी बड़े स्तर पर प्रचार अभियान चलाने की तैयारी कर रही है. माधुरा मिलिंद मदनकर को मिल रहे बढ़ते समर्थन से भंडारा नगर परिषद चुनाव का माहौल और अधिक रोचक व प्रतिस्पर्धात्मक बन गया है.
अनमोल गोविंदाजी मेश्राम
मुख्य संपादक
“भंडारा दस्तक न्यूज”
मो. 9890760124ईमेल आयडी bhandaradastak@gmail.com






