घर–घर पहुंचकर जनता से संवाद
मिला उत्स्फूर्त समर्थन
अनमोल मेश्राम * भंडारा दस्तक न्यूज
भंडारा. प्रभाग क्रमांक 2 में सोमवार को भंडारा नगर परिषद सार्वत्रिक चुनाव 2025 को लेकर प्रचार अभियान तेज रहा. शिवसेना (शिंदे गुट) की अधिकृत नगराध्यक्ष पद की उम्मीदवार डॉ. अश्विनी नरेंद्र भोंडेकर ने पूरे प्रभाग में व्यापक जनसंपर्क कर मतदाताओं से सीधा संवाद साधा.
डॉ. भोंडेकर ने घर–घर जाकर नागरिकों की समस्या, अपेक्षाओं और सुझावों को गंभीरता से सुना. जनता ने भी उन्हें उत्स्फूर्त, सकारात्मक और भरोसेमंद प्रतिक्रिया दी.
इस संवाद अभियान के दौरान नागरिकों ने प्रभाग के विकास, बुनियादी सुविधाओं और पारदर्शी प्रशासन की अपेक्षा व्यक्त की. डॉ. भोंडेकर ने आश्वासन दिया कि जनता के विश्वास को कायम रखते हुए आगे भी प्रभाग के सर्वांगीण विकास के लिए दृढ़ संकल्प के साथ कार्य करते रहेंगे. जनता से मिले समर्थन ने शिवसेना (शिंदे गुट) की टीम में नया उत्साह भर दिया है.
अनमोल गोविंदाजी मेश्राम
मुख्य संपादक
“भंडारा दस्तक न्यूज”
मो. 9890760124
ईमेल आयडी bhandaradastak@gmail.com






