17 नवंबर को नामांकन की अंतिम तिथि
अनमोल मेश्राम * भंडारा दस्तक न्यूज
भंडारा. नगर परिषद चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे है, राजनीतिक हलचल भी तेज होती जा रही है. चुनावी मैदान में टिकट को लेकर जबरदस्त घमासान मचा है.
विभिन्न राजनीतिक दलों में दावेदारों की लंबी कतार लग चुकी है. स्थिति ऐसी है कि एक-एक सीट पर 4 से 5 दावेदार अपनी दावेदारी पेश कर रहे है, जिससे टिकट चयन को लेकर नेताओं की परेशानी बढ़ गई है.
दावेदारों की भीड़ बढ़ने से पार्टी नेतृत्व के लिए सही उम्मीदवार चुनना चुनौतीपूर्ण बन गया है. कार्यकर्ताओं की लॉबिंग, वरिष्ठ नेताओं के समन्वय और स्थानीय समीकरणों के कारण टिकट बंटवारे पर जोरदार खींचतान देखी जा रही है. कई सीटों पर आंतरिक असंतोष भी सामने आने की आशंका है, जिससे चुनावी समीकरण बदल सकते है.
चुनाव आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार, नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 17 नवंबर तय की गई है. इसके बाद नाम वापसी व जांच प्रक्रिया पूरी की जाएगी. मतदाताओं के लिए मतदान 2 दिसंबर को होगा, जबकि परिणाम 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे.
चुनावी माहौल में तेजी के साथ दावेदारों ने जनसंपर्क भी बढ़ा दिया है. घर-घर पहुंचकर समर्थन जुटाने की कोशिशें, सोशल मीडिया पर प्रचार और गुटबाजी का दौर जारी है. आगामी दिनों में टिकट वितरण के बाद कई राजनीतिक उठापटक देखने को मिल सकती है.
भंडारा नगर परिषद चुनाव में इस बार मुकाबला बेहद रोचक होने की संभावना जताई जा रही है.
अनमोल गोविंदाजी मेश्राम
मुख्य संपादक
“भंडारा दस्तक न्यूज”
मो. 9890760124
ईमेल आयडी bhandaradastak@gmail.com






