जिलाधिकारी भंडारा के माध्यम से मुख्यमंत्री को सौंपा गया ज्ञापन
किसानों की संपूर्ण कर्जमाफी की मांग तेज
अनमोल मेश्राम * भंडारा दस्तक न्यूज
भंडारा. किसानों को संपूर्ण कर्जमाफी देने की मांग को लेकर नागपुर में पूर्व विधायक बच्चू कडू द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन को संविधान बचाव संघर्ष समिति, जिला भंडारा ने समर्थन घोषित किया है.
इस समर्थन हेतु समिति की ओर से जिला अधिकारी भंडारा के माध्यम से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को ज्ञापन सौंपा गया.
ज्ञापन में कहा गया है कि महायुती सरकार ने चुनाव प्रचार के दौरान किसानों को कर्ज माफी का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक किसानों को कर्ज माफी नहीं दी गई है.
इस वर्ष भारी बारिश और ओले की मार के चलते महाराष्ट्र के किसानों की फसलें बुरी तरह प्रभावित हुई है, जिसके कारण वे गंभीर आर्थिक संकट में है.
ऐसी स्थिति में किसानों के पुनर्वसन के लिए संपूर्ण कर्जमाफी आवश्यक है. समिति ने यह भी मांग की कि जिन किसानों ने बैंकों में सोना गिरवी रखकर कर्ज लिया है, उन्हें भी कर्जमाफी का लाभ दिया जाए.
साथ ही भंडारा जिले को ओला प्रभावित घोषित कर किसानों को तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की गई.
ज्ञापन सौंपते समय समिति के मुख्य संयोजक सदानंद इलमे, जिला अध्यक्ष रोशन जांभुलकर, कार्याध्यक्ष चंद्रशेखर टेंभुर्णे, महासचिव गोपाल सेलोकर, सचिव असित बागडे, डॉ. बालकृष्ण सार्वे, वामनराव गोंधुले, मोरेश्वर तिजारे, अजबराव चिचामे, हिवराज उके, ज्ञानचंद जांभुलकर, पंजाबराव कारेमोरे, दिलीप ढगे, अमृत बनसोड, रमेश शहारे, दिलीप वानखेडे, इंजीनियर रूपचंद रामटेके, राजेश मलामे, श्रीकृष्ण पडोले, ठगसेन मांढरे सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.
अनमोल गोविंदाजी मेश्राम
मुख्य संपादक
“भंडारा दस्तक न्यूज”
मो. 9890760124
ईमेल आयडी bhandaradastak@gmail.com






