चार पीढ़ियों की ऐतिहासिक झलक
आईएएस, आईपीएस अधिकारी व गणमान्य अतिथियों की उपस्थिती में हुआ कार्यक्रम
गांव के वरिष्ठ नागरिकों का भी किया गया सम्मान
अनमोल मेश्राम * भंडारा दस्तक न्यूज
भंडारा. शासकीय, निमशासकीय, निजी क्षेत्र के कर्मचारी, किसान और ग्रामवासी—सभी के सामूहिक सहभाग से प्रकाशित “आमचे वावर बोरगांव” इस ऐतिहासिक स्मरणीका का लोकार्पण समारोह 29 अक्टूबर को जिला परिषद प्राथमिक शाला के विशाल प्रांगण बोरगांव में संपन्न हुआ.
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पुलिस अधीक्षक नुरल हसन ने की. शुभारंभ जिलाधिकारी सावन कुमार के हाथों हुआ. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में तहसीलदार शीतल धावटे, गटविकास अधिकारी लाखनी संदीप पानतावणे, संत साहित्य समीक्षक डॉ. सुमंत देशपांडे, गृहअर्थशास्त्र विभाग प्रा. डॉ. स्मिता गजभिये, पूर्व केंद्र प्रमुख सुनिता मरसकोल्हे, से.नि. सिविल सर्जन डॉ. पूर्णचंद्रबापू खेडीकर, सरपंच कल्पना अरुण मेश्राम, उपसरपंच रूपचंद निर्वाण, पुलिस पाटिल चंद्रशेखर मेश्राम, वि. कार्य. सेवा सह. सोसायटी अध्यक्ष गोपीचंद निर्वाण तथा विमुस अध्यक्ष ऋषिकेश कावले उपस्थित थे.
समारोह में अतिथियों का स्वागत शाल, श्रीफल, मोमेंटो, पुष्पगुच्छ और “आमचे वावर” स्मरणीका देकर किया गया. स्मरणीका के संपादक अनमोल मेश्राम, लेखक प्रफुल खेडीकर, विशेष सहयोगी पूर्व तहसीलदार निवृत्ती उईके तथा बुलंद आवाज के विदर्भ हेड सैय्यद जाफरी का विशेष सत्कार किया गया.
इसके साथ ही गांव के वरिष्ठ महिला व पुरुषों को डॉ. पूर्णचंद्रबापू खेडीकर, डॉ. वैशाली खेडीकर, प्रा. श्रीधरबापू खेडीकर और खेडीकर परिवार द्वारा साड़ी, चोली और शाल भेंट कर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के अंत में आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया.
कार्यक्रम से पहले स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें डॉ. वैशाली खेडीकर और डॉ. ईशा खेडीकर ने प्रबोधनात्मक जानकारी प्रदान की. इस अवसर पर महिलाओं को सैनिटरी पैड का वितरण भी किया गया.
1200 की आबादी वाले इस छोटे से बोरगांव ने अपने इतिहास में शिक्षा, सेवा और कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है. गांव में 15 डॉक्टर, 17 शिक्षक, 26 इंजीनियर, 11 अधिकारी, 19 अन्य कर्मचारी, 13 बैंक कर्मचारी, 2 वकील, 3 वन अधिकारी, 3 पुलिस कर्मचारी, 4 बचत गट कर्मचारी, 3 विदेश निवासी, 9 गायक/वादक, 15 स्नातक महिलाएं, 6 राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, 5 पीएचडी धारक, 7 उद्यमी, 10 व्यापारी, 6 सब्जी विक्रेता, 3 कुक्कुट व्यवसायी, 1 मछली व्यापारी, 3 कबाड़ी व्यापारी, 4 बांगड़ी/कॉस्मेटिक व्यापारी, 2 डेयरी संचालक, 7 कपड़ा व्यापारी, 9 ट्रांसपोर्टर, 2 साइकिल स्टोर, 6 कुल्फी व्यवसायी, 4 नाई, 4 खिलौना-घड़ी-चश्मा व्यापारी, 5 सेतु केंद्र, 5 भजनी मंडल, 25 बकरी व्यवसायी, 19 बचत गट, 6 कृषि सेवा, 5 स्वास्थ्य सेवा, 4 भारतीय सेना के जवान, 26 ट्रैक्टर मालिक/चालक, 43 कुशल श्रमिक, 32 कलाकार (नाट्य-सिनेमा-फोटोग्राफी) और 1 पत्रकार शामिल है.
कार्यक्रम का प्रास्ताविक डॉ. पूर्णचंद्रबापू खेडीकर ने किया. संचालन एवं आभार पूर्व सरपंच जगदीशबापू खेडीकर ने माना.
इस अवसर पर बड़ी संख्या में शासकीय, निमशासकीय, निजी क्षेत्र के कर्मचारी, किसान एवं ग्रामवासी उपस्थित थे.
अनमोल गोविंदाजी मेश्राम
मुख्य संपादक
“भंडारा दस्तक न्यूज”
मो. 9890760124
ईमेल आयडी bhandaradastak@gmail.com

