नगराध्यक्ष की कुर्सी पर कौन करेगा कब्जा?
महिला नगराध्यक्ष पद के लिए बढ़ी दावेदारी
शिक्षित और जनप्रिय चेहरों में टक्कर तय
अनमोल मेश्राम * भंडारा दस्तक न्यूज
भंडारा. भंडारा नगर परिषद चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे है, वैसे-वैसे नगराध्यक्ष पद की चर्चा पूरे शहर में जोरों पर है.
इस बार नगराध्यक्ष पद महिलाओं के लिए आरक्षित होने की संभावना के चलते राजनीतिक समीकरण पूरी तरह बदल चुके है. कौन बनेगा भंडारा का अगला नगराध्यक्ष यह सवाल हर नागरिक के मन में घूम रहा है.
शहर की राजनीति में सक्रिय अनेक महिला चेहरे अब मैदान में उतरने की तैयारी में है. कुछ शिक्षित, समाजसेवी और अनुभवी उम्मीदवारों के नाम सामने आ रहे है, जबकि कुछ युवा और जनप्रिय चेहरों को जनता का खास समर्थन मिल रहा है.
शिक्षित उम्मीदवारों का पलड़ा भारी
नगराध्यक्ष पद के लिए इस बार कई उच्च शिक्षित महिला उम्मीदवारों की चर्चा है. शहर के विकास, स्वच्छता, जल निकासी, सड़कों की स्थिति और पारदर्शी प्रशासन जैसे मुद्दों पर जोर देने वाली महिलाएं मतदाताओं के आकर्षण का केंद्र बन चुकी है.
जनता इस बार ऐसे नेतृत्व की उम्मीद कर रही है जो तकनीकी रूप से सक्षम और योजनाबद्ध तरीके से शहर को विकसित दिशा में ले जाए.
जनप्रिय चेहरों की भी चर्चा
दूसरी ओर, लंबे समय से समाजसेवा, सामाजिक संगठनों और स्थानीय मुद्दों से जुड़े जनप्रिय चेहरों को भी जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है.
इनमें कुछ ऐसे नाम शामिल है जो हर वर्ग के संपर्क में रहते है और नागरिकों की समस्याओं को लेकर सक्रिय रहते है. “सुलभ नेतृत्व और जनता से जुड़ाव” यह गुण उन्हें मजबूत उम्मीदवार बनाता है.
स्वच्छ और पारदर्शी प्रशासन की मांग
भंडारा शहर के नागरिकों की पहली मांग है एक ऐसा नेतृत्व जो स्वच्छ, पारदर्शी और जवाबदेह हो. शहर में बढ़ती गंदगी, सड़कों की दुर्दशा और जल निकासी की समस्या जैसे मुद्दे इस बार के चुनावी अभियान के केंद्र में रहेंगे. जनता अब ऐसा नेतृत्व चाहती है जो योजनाओं को कागज पर नहीं बल्कि जमीनी स्तर पर उतारे.
मुकाबला होगा दिलचस्प
विभिन्न दलों में टिकट के लिए होड़ मची है. भाजपा, कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरद पवार), राष्ट्रवादी कांग्रेस (अजित पवार), शिवसेना (उबाठा), शिवसेना (शिंदे) बीएपी, वंचित और अन्य स्थानिक पैनल्स में टिकट की चर्चा जोरों पर है.
हर पार्टी ऐसे उम्मीदवार को मैदान में उतारना चाहती है जो जनता के बीच पहचान रखता हो और विकास का भरोसा दिला सके.
जनता की उम्मीदें ऊंची
इस चुनाव में मतदाताओं की निगाहें उन उम्मीदवारों पर है जो न केवल वादे करें, बल्कि उन्हें निभाने की क्षमता भी रखें.
भंडारा के नागरिक इस बार ऐसे नगराध्यक्ष की तलाश में है जो शहर को “स्वच्छ, सुंदर और स्मार्ट भंडारा” बनाने के सपने को साकार कर सकें.
क्या इस बार उच्च शिक्षित और जनप्रिय महिला नेता शहर को नया नेतृत्व देंगी?
या फिर अनुभव और जनसंपर्क वाले चेहरे जनता का दिल जीत पाएंगे?
इन सवालों का जवाब अब मतदाताओं से ही मिलेगा…
अनमोल गोविंदाजी मेश्राम
मुख्य संपादक
“भंडारा दस्तक न्यूज”
मो. 9890760124
ईमेल आयडी bhandaradastak@gmail.com






