शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
अनमोल मेश्राम * भंडारा दस्तक न्यूज
भंडारा. पवनी मार्ग पर स्थित वाकेश्वर मोड के पास 7 दिसंबर की रात करीब 8, 9 बजे एक भीषण आग लगने की घटना सामने आई. आग इतनी तेजी से फैल गई कि आर्यन इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर दुकान पूरी तरह जलकर खाक हो गया.
घटना की सूचना मिलते ही अड्याल पुलिस स्टेशन को जानकारी दी गई. जानकारी मिलते ही पुलिस दल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास शुरू किया. देर रात तक दमकल और पुलिस बल घटनास्थल पर मौजूद रहे तथा आग पर काबू पाने की कोशिश करते रहे.
लाखों का अनुमानित नुकसान
दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान, हार्डवेयर सामग्री और अन्य वस्तुएं आग की लपटों में पूरी तरह नष्ट हो गई. प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, इस हादसे में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है. अधिकारियों ने बताया कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है, हालांकि विस्तृत जांच जारी है.
अचानक उठती लपटों से मचा हड़कंप
रात करीब 8, 9 बजे के दौरान दुकान से अचानक उठते धुएं और लपटों को पास की पान ठेला दुकान पर मौजूद लोगों ने देखा.
देखते ही देखते आग ने रौद्र रूप धारण कर पूरा दुकान अपनी चपेट में ले लिया. घटना के समय दुकान बंद था, जिससे आग को कोई रोक नहीं सका.
नागरिकों की भीड़, प्रशासन चौकस
घटना के बाद बड़ी संख्या में नागरिक मौके पर जमा हो गए. आग की तीव्रता देखते हुए स्थानीय लोगों में भय और चिंता का माहौल था.
पुलिस ने स्थिति संभालकर भीड़ को नियंत्रित करने में सफलता पाई. फिलहाल आग के कारणों की जांच जारी है और प्रशासन ने नुकसान का पंचनामा शुरू कर दिया है.
अनमोल गोविंदाजी मेश्राम
मुख्य संपादक
“भंडारा दस्तक न्यूज”
मो. 9890760124ईमेल आयडी bhandaradastak@gmail.com






