स्वाती उर्फ टीना उईके ने लंबी कूद में जीता गोल्ड मेडल
प्रतिभाशाली खिलाड़ी ने प्रथम स्थान हासिल कर किया क्षेत्र का नाम रोशन
अनमोल मेश्राम * भंडारा दस्तक न्यूज
भंडारा. 27वीं महाराष्ट्र राज्य आंतर-विद्यापीठ क्रीडा स्पर्धा में शिवनगर मुरमाडी/सावरी (तालुका लाखनी) की निवासी कु. स्वाती उर्फ टीना ज्ञानेश्वर उईके ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लंबी कूद (लाँग जंप) स्पर्धा में प्रथम क्रमांक प्राप्त कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया है. इस उपलब्धि के साथ स्वाती ने न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है.
प्रतिस्पर्धा के दौरान स्वाती ने बेहतरीन फॉर्म में रहते हुए अपने प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ा और निर्णायक छलांग लगाते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया. आयोजन समिति ने उनके प्रदर्शन को उत्कृष्ट बताते हुए विशेष सराहना भी की.
परिवार व क्षेत्र में आनंद का माहोल
स्वाती की इस सफलता की खबर मिलते ही शिवनगर मुरमाडी/सावरी और लाखनी तालुका में खुशी का वातावरण निर्माण हुआ. परिवार, मित्रपरिवार, शिक्षक तथा क्रीडा प्रशिक्षकों ने उसका अभिनंदन किया.
उज्जवल भविष्य की दी गई शुभकामनाएं
कु. स्वाती उर्फ टीना को गोल्ड मेडल मिलने के पश्चात सभी ओर से उसका अभिनंदन किया गया. स्वाती उर्फ टीना ज्ञानेश्वर उईके को हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई.
अनमोल गोविंदाजी मेश्राम
मुख्य संपादक
“भंडारा दस्तक न्यूज”
मो. 9890760124
ईमेल आयडी bhandaradastak@gmail.com

