ऑनलाइन गेमिंग व बेटिंग के कर्ज में डूबे बैंक मैनेजर ने ही रची थी चोरी की साजिश
अनमोल मेश्राम * भंडारा दस्तक न्यूज
भंडारा. गोबरवाही पुलिस को 18 नवंबर को सुबह करीब 8 बजे सूचना मिली कि सितासावंगी मॉयल कैंप क्षेत्र में स्थित केनरा बैंक, चिखला शाखा के सामने वाले चैनल गेट और शटर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने कैश रूम से करीब 1 करोड़ 58 लाख रु. की चोरी की है.
घटना की गंभीरता को देखते हुए गोबरवाही पुलिस निरीक्षक शरद शेवाले ने तुरंत जानकारी जिला पुलिस अधीक्षक नूरुल हसन को दी.
नागपुर में मिला सुराग, बैंक मैनेजर ने कबूला अपराध
सूचना मिलते ही निरीक्षक विवेक सोनवणे को उनके टीम सहित नागपुर भेजा गया, जहां आरोपी मयुर छबीलाल नेपाले (32) की पत्नी रहती है.
पुलिस के नागपुर पहुंचने पर मयुर नेपाले वहीं मिल गया. प्रारंभिक पूछताछ में उसने टालमटोल के जवाब दिए, लेकिन सख्त पूछताछ के बाद उसने चिखला केनरा बैंक में हुई चोरी की कबुली दे दी.
1 करोड़ 07 लाख 1 हजार रुपये का मुद्देमाल बरामद
आरोपी से पुलिस ने चोरी किया हुआ सामान व नकदी बरामद की, जिसमें शामिल 96 लाख 12 हजार रुपये नकद, जुपिटर दोपहिया वाहन 80 हजार रु., टाटा नेक्सॉन कार 10 लाख रु., रेडमी मोबाइल 5 हजार रु., डीवीआर 4 हजार रु. इस तरह कुल 1 करोड़ 07 लाख 1 हजार रु. का मुद्देमाल जप्त किया गया.
गेमिंग व बेटिंग की लत ने उतारा चोरी के रास्ते पर
पूछताछ के दौरान आरोपी मयुर नेपाले ने खुलासा किया कि उसे ऑनलाइन गेमिंग और बेटिंग का भारी आदि था. इसी कारण उस पर भारी कर्ज चढ़ गया था.
ऑनलाइन गेमिंग/बेटिंग का था आदि
शेयर मार्केट ट्रेडिंग 12 लाख रु., कार लोन 8 लाख 50 हजार रु., एजुकेशन लोन 3 लाख 50 हजार रु., पेटीएम लोन 3 लाख रु., निजी व्यक्तियों से उधार 20 लाख रु. कुल मिलाकर लगभग 80 लाख 50 हजार रु. के कर्ज से घिरने के बाद उसने चोरी की योजना बनाई.
उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस की प्रभावी कार्रवाई
यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक नूरुल हसन, अपर पुलिस अधीक्षक निलेश मोरे, तुमसर, साकोली उपविभागीय पुलिस अधिकारी शिवम विसापुरे, स्थानीय गुनाह शाखा के पुलिस निरीक्षक नितीन चिंचोलकर, गोबरवाही पुलिस थाना के निरीक्षक शरद शेवाले तथा अन्य अधिकारी व कर्मचारी शामिल थे. आगे की जांच उपविभागीय अधिकारी शिवम विसापुरे द्वारा जारी है.
अनमोल गोविंदाजी मेश्राम
मुख्य संपादक
“भंडारा दस्तक न्यूज”
मो. 9890760124
ईमेल आयडी bhandaradastak@gmail.com






