गांव की स्वच्छता की ओर एक कदम आगे
सावरी प्रतिनिधि * भंडारा दस्तक न्यूज
सावरी. मुख्यमंत्री समृद्ध पंचायतराज अभियान के अंतर्गत चल रहे साप्ताहिक श्रमदान अभियान के तहत सावरी ग्राम पंचायत द्वारा जिला परिषद शाला परिसर में श्रमदान उपक्रम आयोजित किया गया.
इस अवसर पर ग्राम पंचायत के पदाधिकारियों, कर्मचारियों और ग्रामवासियों ने एकजुट होकर हिस्सा लिया और स्वच्छता का संदेश दिया.
ग्राम पंचायत का सामूहिक सहभाग
इस कार्यक्रम में सरपंच गिरीश ठवकर, उपसरपंच संदीप नागदेवे, ग्राम पंचायत अधिकारी विनोद भिमटे, सदस्य विजय चिंचुरकर, प्रिया धांडे, रिया कांबले, ममता बागडे, देवांगना मरसकोल्हे, सुकून दिघोरे, प्रगती कांबले, पायल बागडे, आशा सेविका निकिता घोरमारे, कविता गजभिये, ग्रापं. लिपिक धम्मा चौरे, कर्मचारी जयपाल कारेमोरे, अनमोल चौधरी, संगणक परिचालक शालू घरडे सहित सभी विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे.
गांव में निरंतर स्वच्छता बनाए रखे
इस अवसर पर सरपंच गिरीश ठवकर व ग्राम पंचायत अधिकारी विनोद भिमटे ने कहा कि यह श्रमदान अभियान केवल पुरस्कार प्राप्त करने के लिए नहीं, बल्कि गांव में निरंतर स्वच्छता बनाए रखने और ग्राम वासियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के उद्देश्य से किया जा रहा है.
हर शनिवार को होगा नियमित श्रमदान
मुख्यमंत्री समृद्ध पंचायतराज अभियान के तहत यह श्रमदान उपक्रम प्रत्येक शनिवार को नियमित रूप से आयोजित किया जाएगा. ग्राम पंचायत सावरी ने इस अभियान में उत्कृष्ट कार्य कर पुरस्कार प्राप्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया है.
ग्राम पंचायत के सभी पदाधिकारियों, अधिकारियों और कर्मचारियों के संयुक्त प्रयासों से सावरी ग्राम को स्वच्छ, सुंदर और आदर्श गांव बनाने की दिशा में कार्य लगातार जारी है. स्वच्छ गांव, स्वस्थ नागरिक यही सावरी ग्राम पंचायत का संकल्प.
अनमोल गोविंदाजी मेश्राम
मुख्य संपादक
“भंडारा दस्तक न्यूज”
मो. 9890760124
ईमेल आयडी bhandaradastak@gmail.com






