महायुती सरकार के फर्जी पैकेज का विरोध
किसानों के साथ अन्याय– पूर्व विधायक चरण वाघमारे
अनमोल मेश्राम * भंडारा दस्तक न्यूज
भंडारा. महायुती सरकार के इस फर्जी पैकेज के विरोध में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की ओर से काली दिवाली मनाने व मौन आंदोलन शुक्रवार 17 अक्टूबर को सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक जिलाधिकारी कार्यालय में किया जाएगा. इस दौरान जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा.
राज्य में अतिवृष्टि, गिला संकट व फसलों की भारी तबाही से किसान गहरे संकट में है, लेकिन इस कठिन समय में राज्य सरकार द्वारा घोषित राहत पैकेज पूरी तरह फर्जी, अपूर्ण और भ्रामक है ऐसा आरोप राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के जिलाध्यक्ष तथा पूर्व विधायक चरण वाघमारे ने पत्रकार परिषद में बताया है.
पत्रकार परिषद में जिलाध्यक्ष चरण वाघमारे, जिला सरचिटनीस विनोद वटी, सेवादल जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर भिवगडे, सहसचिव अजय मेश्राम, वाहतूक आघाडी जिलाध्यक्ष गीतेश ठोंबरे, शहर अध्यक्ष मधुकर चौधरी, तहसील अध्यक्ष दुलीचंद देशमुख, ज्येष्ठ नागरिक अध्यक्ष मधुकर भोपे, युवक जिलाध्यक्ष नितेश मारवाडे व समाज कल्याण विभाग जिलाध्यक्ष राकेश शामकुवर उपस्थित थे.
अनमोल गोविंदाजी मेश्राम
मुख्य संपादक
“भंडारा दस्तक न्यूज”
मो. 9890760124
ईमेल आयडी bhandaradastak@gmail.com






