सामाजिक कार्य, सक्रिय पत्रकारिता एवं जनसेवा के समर्पण से नागरिकों का बढ़ता विश्वास
अनमोल मेश्राम * भंडारा दस्तक न्यूज
भंडारा. नगर परिषद चुनाव की आहट के बीच भंडारा शहर की राजनीति में नए चेहरे उभरकर सामने आ रहे है. इन्हीं में एक नाम है वरिष्ठ पत्रकार दिलीप सुरेश देशमुख का, जो शिवाजी वार्ड (वार्ड क्र. 1) से संभावित उम्मीदवार के रूप में चर्चा के केंद्र में है.
जनसेवा के लिए सदैव तत्पर, समाज कार्य में सक्रिय और पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सशक्त पहचान बनाने वाले दिलीप देशमुख को नागरिकों का भरपूर समर्थन मिल रहा है.
सामाजिक कार्य से तैयार हुआ नेतृत्व
दिलीप देशमुख पिछले कई वर्षों से नागरिकों की बुनियादी समस्याओं में पानी, बिजली, स्वच्छता और स्वास्थ्य पर लगातार आवाज उठाते रहे है.
उन्होंने प्रशासन तक जनता की बात पहुंचाकर समस्याओं के समाधान के लिए ठोस कदम उठाए. उनकी मिलनसार और मददगार प्रवृत्ति के कारण वे जनता के बीच एक भरोसेमंद चेहरा बन चुके है.
पत्रकारिता के माध्यम से कमाया विश्वास
पत्रकार के रूप में दिलीप देशमुख ने भंडारा शहर की हर छोटी-बड़ी घटना पर त्वरित, सटीक और निर्भीक रिपोर्टिंग की है. उन्हें जिलेभर में पत्रकारिता और समाज सेवा के क्षेत्र में 50 से अधिक पुरस्कारों और सम्मान से नवाजा गया है.
कोरोना काल में उन्होंने न सिर्फ सही जानकारी नागरिकों तक पहुंचाई बल्कि जरूरतमंदों को सहायता दिलाने में भी अहम भूमिका निभाई.
वैनगंगा नदी में आई बाढ़ के दौरान उन्होंने रात-दिन नागरिकों को सतर्क रखा, प्रशासन से तालमेल कर मदद पहुंचाई और नुकसान को कम करने में अग्रणी भूमिका निभाई.
स्थानीय मुद्दों के समाधान में ठोस पहल
शिवाजी वार्ड क्षेत्र में 40 वर्षों से लंबित सड़क निर्माण कार्य शुरू करने में उन्होंने निर्णायक भूमिका निभाई, जिससे नागरिकों में उनके नेतृत्व के प्रति विश्वास और बढ़ा है.
दिलीप का चेहरा बना घर-घर की पहचान
दिलीप देशमुख का भंडारा शहर के हर समाज, संगठन और समुदाय से गहरा जुड़ाव है. वे हर त्योहार, आंदोलन और सामाजिक कार्यक्रम में सक्रिय रहते है और जनहित की खबरें सीधे जनता तक पहुंचाते है.
सभी दलों के नेताओं से अच्छे संबंध
वे सभी राजनीतिक दलों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से समन्वय रखते है. साथ ही अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने में हमेशा अग्रणी रहे है.
जनता का बढ़ता समर्थन
दिलीप देशमुख की कार्यशैली, जनसंपर्क और पारदर्शिता के कारण नागरिक उन्हें एक सक्षम और जनता के लिए सदैव उपलब्ध उम्मीदवार के रूप में देख रहे है.
इसी कारण शिवाजी और राजेंद्र वार्ड की चुनावी चर्चा में इस समय सबसे ज्यादा चर्चा दिलीप देशमुख के नाम की हो रही है. विश्वास, सेवा और समर्पण का प्रतीक दिलीप सुरेश देशमुख अब भंडारा की राजनीति के चर्चित चेहरा बन चुके है.
अनमोल गोविंदाजी मेश्राम
मुख्य संपादक
“भंडारा दस्तक न्यूज”
मो. 9890760124
ईमेल आयडी bhandaradastak@gmail.com






