तुमसर में आयोजित विद्यार्थी व युवक मार्गदर्शन कार्यक्रम
अनमोल मेश्राम * भंडारा दस्तक न्यूज
भंडारा. आज के प्रतिस्पर्धा भरे युग में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक के साथ संस्कार, मूल्य और मेहनत का संगम करना चाहिए.
यही असली सफलता का मंत्र है, ऐसा विचार फिनिक्स अकादमी, वर्धा के संचालक प्रो. नितेश कराले ने व्यक्त किया.
वे राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार गुट) के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक चरण वाघमारे तथा राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार गुट) तुमसर शहर की ओर से आयोजित ‘विद्यार्थी व युवक मार्गदर्शन कार्यक्रम में प्रमुख वक्ता के रूप में बोल रहे थे.
प्रो. कराले ने छात्रों को करियर नियोजन, स्पर्धा परीक्षा की तैयारी, जीवन मूल्य एवं अन्याय के विरोध में न्यायिक दृष्टिकोण रखने पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया.
उन्होंने कहा कि आज के दौर में केवल अंक नहीं, बल्कि दृष्टिकोण, संयम और सतत प्रयत्न ही सफलता के सच्चे आधार है.
उन्होंने छात्रों से कहा जीवन में बड़ा बनना है तो तीन बातें याद रखो ध्येय ठराओ, अपना लक्ष्य तय करो और अपनी राह खुद बनाओ, मेहनत और अनुशासन कोई शॉर्टकट नहीं, निरंतर प्रयास और आत्मविश्वास ही सफलता का मार्ग है. संस्कार और सद्गुण बुद्धिमत्ता जरूरी है, पर अच्छा इंसान बनना औरों से ज्यादा महत्वपूर्ण है.
उन्होंने यह भी कहा कि हर असफलता सफलता की सीढ़ी है. आत्मविश्वास बनाए रखो, निरंतर प्रयास करते रहो और अपने जीवन को सफलता का उदाहरण बनाओ.
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भी अपने सवाल पूछे, जिनका उत्तर प्रो. कराले ने विस्तार से दिया.
इस अवसर पर रवी वाघमारे (करिअर अकादमी संचालक), गौरव नवरखेले, विजयश्री वाघमारे, रानी ढेंगे, मिनल कारेमोरे, नितेश मारवाडे, गीतेश ठोंबरे, विजय रहांगडाले, छोटू तुरकर, अनिल जिभकाटे, मेहताबसिंग ठाकुर, जवाहर कुंभलकर, हेमराज नागफासे, अरुण मोखारे, योगेश रंगवाणी, शेखर बिसेन, अविनाश उपरीकर, उमेश बघेले, भाऊलाल बांडेबुचे, प्रवीण कहालकर, अजय बडवाईक, सोनाक्षी बडवाईक, डॉ. घनश्याम मडावी, हेमंत मलेवार सहित अनेक पदाधिकारी, नागरिक, पालक व विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित थे.
अनमोल गोविंदाजी मेश्राम
मुख्य संपादक
“भंडारा दस्तक न्यूज”
मो. 9890760124
ईमेल आयडी bhandaradastak@gmail.com






