रवींद्र चव्हाण, चंद्रशेखर बावनकुले एवं डा. परिणय फुके की उपस्थिति में हुआ प्रवेश
अनमोल मेश्राम * भंडारा दस्तक न्यूज
भंडारा. भारतीय जनता पार्टी को भंडारा जिले में नई मजबूती मिली है. शिवसेना (शिंदे गुट) के कई नगरसेवक और पदाधिकारी भाजपा में शामिल हुए.
प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण, महसूल मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले एवं विधायक डॉ. परिणय फुके की उपस्थिति में हुए कार्यक्रम में नगरसेविका शमीमा शेख, पूर्व नगरसेवक राजू व्यास, अखिल शेख, पूर्व नगरसेवक अजीज शेख, अफसाना शकील शेख एवं निमिश डोकरीमारे ने भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश किया.
इस प्रवेश के कारण भाजपा की ताकत अधिक मजबूत होने का पार्टी के पदाधिकारियों ने बताया है. इस अवसर पर जिला अध्यक्ष आशू गोंडाणे, प्रकाश बालबुधे, रुबी चड्ढा एवं संदीप मेश्राम उपस्थित थे.
अनमोल गोविंदाजी मेश्राम
मुख्य संपादक
“भंडारा दस्तक न्यूज”
मो. 9890760124
ईमेल आयडी bhandaradastak@gmail.com






