राष्ट्रवादी कांग्रेस ने की जांच की मांग
प्रारूप मतदाता सूची में नामों की अदला-बदली से नागरिकों में नाराजगी
अनमोल मेश्राम * भंडारा दस्तक न्यूज
भंडारा. राज्य निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार स्थानीय स्वराज संस्थाओं की सार्वत्रिक चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है. इसके तहत नगर परिषद भंडारा की नई प्रभाग रचना और सीमांकन किया गया है.
हालांकि, इस नई रचना के अनुसार तैयार की गई प्रारूप मतदाता सूची में बड़ी अनियमितताएं सामने आई है.
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, भंडारा शहर अध्यक्ष हेमंत महाकालकर एवं पदाधिकारियों ने बताया कि कई मतदाताओं के नाम एक प्रभाग से दूसरे प्रभाग में स्थानांतरित किए गए है, कुछ नाम सूची से पूरी तरह गायब है, जबकि कुछ नागरिकों के नाम उनके निवास क्षेत्र से विभिन्न प्रभागों में जोड़ दिए गए है.
उन्होंने कहा कि सभी प्रभागों में मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर अदला-बदली हुई है, जिससे चुनावी पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे है.
इस संबंध में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने मांग की है कि स्थानीय स्तर पर पूरी जांच और पुन: परीक्षण किया जाए और जब तक जांच पूरी नहीं होती, तब तक अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित न की जाए.
इस अवसर पर सरिता मदनकर, डॉ. रविंद्र वानखेड़े, मनीष वासनिक, मो. मुस्ताक बल्ली भाई, सुनील साखरकर, जुगल भोंगाडे, उमेश ठाकरे, प्रदीप सुखदेवे, राजू पटेल, जुमाला बोरकर, लोकेश खोब्रागडे, विजय खेडीकर, राजू शक्तीकर, संजय वरगंटीवार, अरुण अंबादे, विपुल रोडगे, नरेंद्र खोब्रागडे के साथ अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.
अनमोल गोविंदाजी मेश्राम
मुख्य संपादक
“भंडारा दस्तक न्यूज”
मो. 9890760124
ईमेल आयडी bhandaradastak@gmail.com






