युवा नेता जैकी रावलानी भाजपा में शामिल
अनमोल मेश्राम * भंडारा दस्तक न्यूज
भंडारा. भंडारा जिले की राजनीति में बड़ा उलटफेर हुआ है. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, महसूल मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले एवं विधायक डा. परिणय फुके की उपस्थिती में शिवसेना (शिंदे गुट) के युवा नेता जैकी रावलानी ने भाजपा में प्रवेश किया.
इस अवसर पर उनके साथ भगवान बावनकर ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की. यह प्रवेश नागपुर में हुआ.
इससे पहले शनिवार, 11 अक्टूबर को जैकी रावलानी एवं भगवान बावनकर ने भंडारा भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष आशु गोंडाणे एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में प्राथमिक रूप से पार्टी में प्रवेश किया था.
नरेंद्र भोंडेकर को लगा बड़ा झटका
जैकी रावलानी अब तक शिंदे गुट के विधायक नरेंद्र भोंडेकर के निकट सहयोगी माने जाते थे. उनके भाजपा में प्रवेश से भोंडेकर के गुट को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है.
पिछले कुछ दिनों से रावलानी और भोंडेकर के बीच मनमुटाव की चर्चा राजनीतिक गलियारों में जोरों पर थी. सूत्रों के अनुसार, भोंडेकर के कुछ निर्णयों और स्थानीय कार्यशैली से नाराज होकर रावलानी ने यह कदम उठाया.
भाजपा में युवा नेतृत्व को मजबूती
जैकी रावलानी युवासेना में सक्रिय भूमिका निभाते हुए युवाओं में अपनी अलग पहचान बना चुके है. उनके भाजपा में शामिल होने से जिले में भाजपा का युवा नेतृत्व और अधिक सशक्त होने की संभावना जताई जा रही है.
भाजपा पदाधिकारियों ने रावलानी का स्वागत कर विश्वास व्यक्त किया कि उनके आने से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी.
इस अवसर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, भाजपा का परिवार लगातार मजबूत हो रहा है. जो कार्यकर्ता जनसेवा और विकास के लिए समर्पित है, उनके लिए भाजपा हमेशा खुला मंच है.
राजनीति में नए समीकरणों की संभावना
भंडारा जिले की राजनीति में यह प्रवेश आने वाले समय में नए समीकरण तैयार कर सकता है. शिंदे गुट के लिए यह नुकसान माना जा रहा है, वहीं भाजपा इस अवसर को अपने संगठन विस्तार के रूप में देख रही है.
जैकी रावलानी ने कहा कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में काम करना चाहते है.
अनमोल गोविंदाजी मेश्राम
मुख्य संपादक
“भंडारा दस्तक न्यूज”
मो. 9890760124
ईमेल आयडी bhandaradastak@gmail.com






