भंडारा की बदहाल सड़कों से लोग परेशान, जगह-जगह गड्ढे बन गए खतरा
अनमोल मेश्राम * भंडारा दस्तक न्यूज
भंडारा. राज्य के राज्य मंत्री तथा भंडारा जिला पालकमंत्री डा. पंकज भोयर 12 अक्टूबर को भंडारा जिले के दौरे पर आ रहे है.
इस दौरे को लेकर नागरिकों में काफी उम्मीदें है. भंडारा शहर और आसपास के क्षेत्रों में सड़कें जर्जर स्थिति में पहुंच चुकी है.
बरसात के बाद तो हालात और भी खराब हो गए है. जगह-जगह बने गड्ढों ने सड़कों को खतरनाक बना दिया है.
शहरवासियों का कहना है कि अब सड़क पर वाहन चलाना मानो जान जोखिम में डालने जैसा हो गया है. कई मुख्य मार्गों पर डांबरीकरण उखड़ चुका है, जिससे हर जगह मरम्मत के टुकड़े-टुकड़े दिखाई देते है. इससे वाहन चालक और पैदल चलने वाले दोनों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है.
जगह-जगह की गई मरम्मत बनी ‘जुगाड़’ व्यवस्था
कुछ जगहों पर की गई मरम्मत केवल दिखावे के लिए की गई है. यह अस्थायी व्यवस्था है जो कुछ ही दिनों में फिर उखड़ जाती है.
इससे नागरिकों का रोष बढ़ता जा रहा है. शहर के मुख्य चौक एवं अंदरूनी मार्ग पर गड्ढे गहराई तक फैल गए है.
अपघातों का खतरा बढ़ा
रात के समय इन गड्ढों में पानी भर जाने से कई बार वाहन फिसलकर दुर्घटना का शिकार हो जाते है. नागरिकों का कहना है कि अब शासन व प्रशासन को इस समस्या पर तत्काल ठोस कदम उठाने चाहिए.
जनता की अपेक्षा – स्थायी समाधान मिले
भंडारा जिले के नागरिकों को अब उम्मीद है कि पालकमंत्री डा. पंकज भोयर इस गंभीर समस्या पर विशेष ध्यान देंगे.
लोगों की मांग है कि जिले की सभी प्रमुख सड़कों का संपूर्ण डांबरीकरण और गुणवत्तापूर्ण पुनर्निर्माण किया जाए ताकि लंबे समय के लिए इसका समाधान हो सके.
नागरिकों ने मांग की है कि हम सिर्फ मरम्मत नहीं, स्थायी सड़कें चाहते है.
अनमोल गोविंदाजी मेश्राम
मुख्य संपादक
“भंडारा दस्तक न्यूज”
मो. 9890760124
ईमेल आयडी bhandaradastak@gmail.com






