अनमोल मेश्राम * भंडारा दस्तक न्यूज
भंडारा. नागपुर संभाग के स्नातक मतदाता संघ के लिए मतदाता सूची के पुनर्निर्माण की घोषणा की गई है. यह प्रक्रिया 1 नवम्बर 2025 की पात्रता तिथि पर आधारित होगी. इस संबंध में जिलाधिकारी सावन कुमार ने जिले के स्नातक मतदाताओं से सक्रिय रूप से नामांकन प्रक्रिया में सहभागी होने की अपील की.
जिलाधिकारी ने दी विस्तृत जानकारी
जिलाधिकारी कार्यालय सभागृह में आयोजित पत्र परिषद में सावन कुमार ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी. इस अवसर पर उपजिलाधिकारी व उपजिला निर्वाचन अधिकारी गजेन्द्र बालपांडे भी उपस्थित थे.
आवेदन की प्रक्रिया
विभागीय आयुक्त, नागपुर होंगे मतदाता पंजीकरण अधिकारी. जिलाधिकारी भंडारा निभाएंगे सहायक पंजीकरण अधिकारी की भूमिका. जिले के सभी उप विभागीय अधिकारी भी होंगे सहायक अधिकारी.
आवेदन नमूना 18 में प्रस्तुत करना होगा
आवेदक भारत का नागरिक व क्षेत्र का स्थायी निवासी होना चाहिए. 1 नवंबर 2025 तक न्यूनतम तीन वर्ष पूर्व मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक उपाधि अनिवार्य.
जरूरी दस्तावेज
स्वप्रमाणित स्नातक डिग्री प्रमाणपत्र व मार्कशीट की प्रति, पासपोर्ट आकार का फोटो, आधार कार्ड/मतदाता पहचान पत्र/अन्य फोटो पहचान पत्र, शासकीय कर्मचारी होने पर सक्षम प्राधिकारी का प्रमाणपत्र (नमूना-सी), आधार क्रमांक देना ऐच्छिक रहेगा, इसके अभाव में आवेदन अस्वीकार नहीं होगा.
निर्वाचन आयोग का कार्यक्रम
अधिसूचना का प्रकाशन : 30 सितंबर 2025
प्रथम पुनर्प्रकाशन : 15 अक्टूबर 2025
द्वितीय पुनर्प्रकाशन : 25 अक्टूबर 2025
दावे स्वीकार करने की अंतिम तिथि : 6 नवंबर 2025
प्रारूप मतदाता सूची की छपाई : 20 नवंबर 2025
प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन : 25 नवंबर 2025
दावे व आपत्तियों की अवधि : 25 नवंबर से 10 दिसंबर 2025
दावे-आपत्तियों का निपटारा : 25 दिसंबर 2025
अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन : 30 दिसंबर 2025
अनमोल गोविंदाजी मेश्राम
मुख्य संपादक
“भंडारा दस्तक न्यूज”
मो. 9890760124
ईमेल आयडी bhandaradastak@gmail.com






